उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मानक व गुणवत्ता को लेकर लोगों ने जताई चिंता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला(बलरामपुर)। नगर के मुख्य मार्ग से ईदगाह को जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण में मानक और गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। रविवार को निर्माण कार्य के दौरान मौके पर ठेकेदार, जेई, निर्माण लिपिक और सुपरवाइजर मौजूद नहीं मिले। आरोप है कि मजदूर अपने स्तर से सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण तैयार कर सड़क निर्माण कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो सम्बंधित जिम्मेदार मौजूद थे और न ही सड़क निर्माण का एस्टीमेट उपलब्ध था। इससे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के पालन को लेकर संदेह पैदा हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर शिवसेना नेता की पिस्टल से फायर ये खबर भी पढ़े : वाराणसी एयरपोर्ट पर शिवसेना नेता की पिस्टल से फायर

WhatsApp Image 2026-08-18 at 10.17.56

निर्माण कार्य के संबंध में ठेकेदार से दूरभाष पर जानकारी लेने और एस्टीमेट दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने एस्टीमेट उपलब्ध कराने से इनकार करते हुए निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप बताया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि गुणवत्ता से समझौता होने पर सड़क अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी और सरकारी धन के दुरुपयोग की स्थिति बन सकती है।

नगर पालिका के जेई रवि कुमार कुशवाहा ने मामले में स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही है। वहीं एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने भी मौके का निरीक्षण कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में निर्माण मानक के विपरीत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

वोटर पहचान के कड़े नियमों पर ट्रंप का जोर, कांग्रेस से अपील वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल