अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल में स्कूल के बाहर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान ने सोमवार रात इसकी पुष्टि की। 

खालिद जदरान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ब्लास्ट उस समय हुआ जब छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद बाहर निकल रहे थे। घायलों में ज्यादातर लड़कियां शामिल हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि लगभग 30 घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता  ये खबर भी पढ़े : रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

इससे पहले जून में अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में युद्ध के समय के बचे हुए दो विस्फोटक उपकरणों के फटने से एक बच्चे की मौत हो गई थी और 6 अन्य घायल हुए थे। इसकी जानकारी प्रांतीय सूचना और संस्कृति निदेशक मुल्ला अब्दुल बारी रशीद ने दी थी।

पहली घटना संगिन जिले में हुई। यहां तीन मासूम बच्चों को खिलौने जैसा एक सामान मिला और वे उससे खेलने लगे। तभी वह फट गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दूसरी घटना उसी दिन उसी जिले में कुछ घंटे बाद हुई, जिसमें 4 बच्चे घायल हुए। अधिकारी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

2 जून को पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में भी युद्ध के समय का एक बचा हुआ विस्फोटक फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रांतीय पुलिस कार्यालय के बयान के अनुसार, यह घटना गिलान जिले में हुई। यहां एक लड़के को खिलौने जैसा सामान मिला और वह उससे खेलने लगा, तभी वह फट गया।

अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे ज्यादा बारूदी सुरंगों वाले देशों में गिना जाता है। पिछले 40 साल से ज्यादा के युद्ध और गृह संघर्ष के कारण यहां बची हुई बारूदी सुरंगें और बिना फटे उपकरण अक्सर आम लोगों को निशाना बनाते हैं। इनका सबसे ज्यादा शिकार मासूम बच्चे होते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

हमले में युवक के सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में...
छत्तीसगढ़ 
घरेलू विवाद में पिता- बेटे में नोकझोंक, बेटे पर लोहे के सरिए से हमला

कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

मलबे में दबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत कोलकाता। लगातार बारिश के बीच मंगलवार तड़के उत्तर कोलकाता के...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में 200 साल पुराना तीन मंजिला मकान ढहा, एक की मौत

भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों...
राष्ट्रीय 
भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल