धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

गुड़िया पर्व के अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगी छड़ियों से पीटी गुड़िया 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन कई जगहों पर बच्चों ने रंग-बिरंगी छड़ियों से गुड़िया पीटी। कहीं-कहीं यह आयोजन धूमधाम से हुआ तो कई स्थानों पर प्रतीकात्मक रूप से गुड़िया पीटकर परंपरा निभाई गई। मान्यता है कि गुड़िया पीटने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सुख-शांति आती है।

WhatsApp Image 2026-08-18 at 10.10.06

 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश ये खबर भी पढ़े :  बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

इसी क्रम में महिलाओं ने नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंदिरों और घरों में प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने नाग देवता से परिवार की रक्षा और समृद्धि की कामना की। नगर के राजगद्दी मैदान पर नाग पंचमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों के लिए झूले, खिलौने और मिठाई की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया और खरीदारी की।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर उतरौला में गुड़िया पर्व और नाग पंचमी का मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों...
राष्ट्रीय 
भारत करेगा 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले तीन दिनों से जो कह-सुन रहे हैं वो नॉर्थ कोरिया के प्रति 'सॉफ्ट अप्रोच'...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप-किम के बीच बढ़ी नजदीकी, बोले- बातचीत बहुत सकारात्मक रही

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक निजी स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट में कई छात्र गंभीर...
अंतर्राष्ट्रीय 
अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

वोटर पहचान के कड़े नियमों पर ट्रंप का जोर, कांग्रेस से अपील वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत की तरह अमेरिका में भी हो वोटर आईडी कानून: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला( बलरामपुर)। सोमवार शाम को क्षेत्र में परंपरा के अनुसार गुड़िया का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मनाया गया गुड़िया पर्व और नाग पंचमी, निभाई परंपरा 

उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में ईदगाह जाने वाले सीसी मार्ग के निर्माण पर उठे सवाल