डीएम की अध्यक्षता में तहसील नजीबाबाद में कल संपूर्ण समाधान दिवस
रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
बिजनौर। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 17 अगस्त 2026 दिन सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील नजीबाबाद में पूर्वाह्न 11:30 बजे से किया जाएगा।
ज्ञात हो की संपूर्ण समाधान दिवस के दिन अगर अवकाश होता है तो संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अगले कार्य दिवस पर होता है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर अवकाश व आयोजन के कारण अगला संपूर्ण समाधान दिवस दिन 17 अगस्त दिन सोमवार को समस्त तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे एवं आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
