लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नीट एमडीएस-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 अगस्त से शुरू होगी। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, कार्यालय द्वारा जारी समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार काउंसिलिंग राजकीय एवं निजी क्षेत्र के डेंटल कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में संचालित एमडीएस पाठ्यक्रम की स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से 27 अगस्त को सुबह 11 बजे तक किया जा सकेगा। पंजीकरण शुल्क एवं धरोहर धनराशि जमा करने की प्रक्रिया 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी 29 अगस्त को दोपहर 5 बजे से एक सितंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। सीट आवंटन का परिणाम दो सितंबर को घोषित किया जाएगा, जबकि आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की प्रक्रिया 3 सितंबर से 8 सितंबर तक निर्धारित है।
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।