लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

— जलाभिषेक के लिये 24 अगस्त को पहुंचेगें सैकड़ों कार्यकर्ता 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक करने के लिये कमर कस ली है। शान्तिपूर्ण ढंग से होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी लिखित रूप में पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है, ताकि जलाभिषेक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में पुलिस प्रशासन सहयोग करें। आज यहां पार्टी मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार संगठन के कार्यकर्ताओं को 24 अगस्त को संगठन के मुख्यालय, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड, में पहुंचने के लिये निर्देशित किया गया है, जहां से प्रातः 11 बजे लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में रवाना होंगे। हालांकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं की कई टीमें अलग-अलग रास्तों से सीधे लक्ष्मण टीला पर पहुंचेगें। मालूम हो कि संगठन ने इसी माह के प्रारम्भ में जलाभिषेक कार्यक्रम की घोषणा की थी, और इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की रणनीति तैयार करने के लिये बीते दिनों प्रदेश के साथ-साथ जिला व नगर आदि इकाईयों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। बैठक में लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में जलाभिषेक में देश और प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सभी सनातनियों से पहुंचने का आह्वान करते हुये कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयार की गयी रूपरेखा पर मंथन किया गया था।

जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण जी की नगरी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को पूर्ववर्ती सरकारों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने मिटाने का कार्य करती रही है और यही नहीं बल्कि तत्कालीन अखिलेश सरकार ने विकास के नाम पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व को तो पूरी तरह से मिटाने का कार्य किया था, लेकिन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा लक्ष्मण टीला पर लगे मुस्लिम आक्रांताओं की निशानियों को हटाकर वहां लक्ष्मण टीला और वहां स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-पाठ के लिये अन्तिम समय तक संघर्ष करती रहेगी। त्रिवेदी ने बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि 24 अगस्त को जलाभिषेक के लिये लक्ष्मण टीला जरूर पहुंचे। त्रिवेदी ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम की अन्तिम रूप से तैयारी कर ली गयी है, जिसके बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी अवगत करा दिया गया, ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल ये खबर भी पढ़े : नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...