ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में  “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई। पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई । रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।
*02 दिन में कुल 226 मनचलों से भरवाया गया माफीनामा*
*123 वाहनो का किया चालान, 01 लाख 25 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूल करते हुए 05 दो पहिया वाहनों को किया गया सीज*
*07 मजनुओं का किया गया चालान , 
अभियान के दौरान अनुचित रूप से घूमते पाए गए/अशोभनीय गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी हिदायत एवं चेतावनी दी गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में उनसे माफीनामा भी कराया गया।
जनपद संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अशोभनीय टिप्पणी करना, रास्तों में छेड़खानी करना अथवा महिलाओं को असहज महसूस कराने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*🚗 कम उम्र में वाहन चलाने वालों को किया गया जागरूक*
कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं।
*❤️ बेटियों की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी*
जनपद संतकबीरनगर पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षित वातावरण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास है। हर बेटी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह बिना डर के स्कूल जा सकती है, सड़क पर चल सकती है और अपने सपनों की ओर बढ़ सकती है।
पुलिस का संकल्प है कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...