यूपी के सर्वोदय स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति पर रोक

-पिछले सत्र में पढ़ाने वाले शिक्षकों की होगी दोबारा नियुक्ति

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

- जून 2026 में निकाला गया विज्ञापन होगा रद्द

नई भर्ती निकालने पर पिछले सत्र के शिक्षक पहुंचे थे कोर्ट   
समाज कल्याण मंत्री की पहल से कोर्ट में हुआ फैसला  

लखनऊ। यूपी के सर्वोदय विद्यालयों में अतिथि वक्ताओं को स्थीति साफ़ हो गई है। कोर्ट के आदेश के बाद पिछले सत्र में ही पढ़ाने वाले शिक्षकों की दोबारा से नियुक्ति की जायेगी। इसके साथ ही जून 2026 में नई भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन को इसके साथ ही रद्द कर दिया जायेगा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने वीडियो जारी करते हुए यह बधाई संदेश छात्रों और उनके परिजनों को दिया है।       

नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

दरअसल,उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा था। अंग्रेजी और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और कंप्यूटर जैसे विषयों में भी शिक्षकों के पद खाली हैं। इन रिक्त पदों की कुल संख्या 515 हैं। इसमें प्रवक्ता के 235 पद, सहायक अध्यापक के 231 और शारीरिक शिक्षा अनुदेशक 49 पद हैं। इसे लेकर सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षक न होने पर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सड़क पर उतरे थे।

वहीं इस मामले में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की बात कही थी। आपको बता दें शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रदेश में 103 सर्वोदय विद्यालय संचालित थे, जिनमें करीब 35 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छह नए विद्यालयों का निर्माण पूरा होने के बाद शैक्षिक सत्र 2026-27 में इनकी संख्या बढ़कर 109 होने की बात कही गई है। पिछले सत्र में एक साल के लिए अतिथि शिक्षक रखे गए थे, लेकिन जब जून 2026 में दोबारा विज्ञापन निकाला गया तो पहले रखे गए अतिथि शिक्षक कोर्ट चले गए। जिसके बाद छात्रों की पढ़ाई अधर में अटक गई।

इसके साथ ही  प्रवक्ता के कुल 235 पद खाली हो गए। इनमें हिन्दी के 25, अंग्रेजी के 28, गणित के 51, भौतिक विज्ञान के 42, रसायन विज्ञान के 30, जीव विज्ञान के 25, भूगोल के 10, इतिहास के 12 और राजनीति शास्त्र के 12 पद शामिल हैं। अब पूरे मामले को लेकर मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने कोर्ट में मामले की पैरवी की। इसके साथ ही पिछले सत्र के शिक्षकों की ही नियुक्ति पर सहमति जताई। जिसके बाद कोर्ट ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुना दिया। जल्द ही सभी शिक्षक स्कूलों में लौटेंगे।     

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष

बस्ती - कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में नवीन चौधरी कन्नौजिया को बस्ती जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
 नवीन चौधरी कन्नौजिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष

डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास

पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का किया प्रयास

मण्डल फुटबाल में बस्ती का दबदबा, तीन टीमों का राज्य स्तर पर चयन

बस्ती - शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
मण्डल फुटबाल में बस्ती का दबदबा, तीन टीमों का राज्य स्तर पर चयन

उत्तर प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा स्कूली वाहन मिले अनफिट

परिवहन विभाग के 13 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 19,680 स्कूल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 उत्तर प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा स्कूली वाहन मिले अनफिट

किसानों की समस्याओं पर डीएम का फोकस, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

लखीमपुर-खीरी,19 अगस्त(तरुणमित्र)। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया...