किसानों की समस्याओं पर डीएम का फोकस, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

21 अगस्त को कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी, एक सप्ताह में फार्मर आईडी बनवाने की अपील

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

लखीमपुर-खीरी,19 अगस्त(तरुणमित्र)। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई एवं वन विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की।
 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ अधिकारियों को पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रतिबंधित पेड़ों की सूची को किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूची किसानों के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने के साथ अगली किसान दिवस बैठक में इसके पंपलेट भी वितरित किए जाएं, ताकि किसान अनजाने में नियमों का उल्लंघन न करें।
 
बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने अधिकारियों, प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से स्वामी विवेकानंद सभागार,विकास भवन में होगी। कृषि यंत्रों की बुकिंग करा चुके इच्छुक किसान ई-लॉटरी में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक सामान्य वर्षा 608 मिलीमीटर के सापेक्ष अधिक वर्षा हुई है, जो कृषि के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने ऐसे कृषक, जिन्होंने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनसे एक सप्ताह के भीतर स्वयं तथा कृषि योग्य भूमि रखने वाले परिवार के सदस्यों की फार्मर आईडी बनवाने की अपील की।
 
बोरिंग से लेकर मछली पालन तक योजनाओं की जानकारी
 
सहायक अभियंता,लघु सिंचाई ने उथली, मध्यम एवं गहरी बोरिंग पर किसानों को मिलने वाले अनुदान तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। मत्स्य पालन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी किसानों को विस्तार से बताया गया। वन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में कटान के लिए प्रतिबंधित पेड़ों की सूची किसानों को पढ़कर सुनाई गई। 
 
बैठक में डीडी कृषि,जिला कृषि अधिकारी,एलडीएम,भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती),सीवीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अंत में डीडी कृषि ने सभी अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क या तालाब? बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर कर दी धान की रोपाई

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर स्थित बघाडू लैम्पस के पास लोक निर्माण विभाग (च्ॅक्)...