अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तिकुनिया और रायपुर में दबिश,करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
राकेश यदुवंशी
तिकुनिया-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तिकोनिया एवं रायपुर क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त के आदेश तथा जिलाधिकारी खीरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।उपआबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक निघासन और थाना तिकुनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुर व तिकुनिया में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान तिकुनिया से करीब 20 लीटर और रायपुर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।इस तरह टीम ने कुल करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।मामले में थाना तिकुनिया में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गयी हैं। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
