लापरवाही : भीखमपुर चौराहे पर जलभराव से कांवरियों और राहगीरों को मुसीबत

जेई की मेहरबानी से सड़क बनी गड्ढा, दुकानों के सामने लगे मिट्टी के ढेर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

भीखमपुर-खीरी,17 अगस्त(तरुणमित्र)। विकासखंड मितौली क्षेत्र के कस्ता-ममरी मार्ग पर शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सड़कों को गड्ढा मुक्त और साफ-सुथरा किया जाना है, लेकिन भीखमपुर कस्बा चौराहे पर इसके उलट तस्वीर देखने को मिल रही है। विभाग की लापरवाही के चलते चौराहे पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भीखमपुर कस्बा चौराहे से कस्ता-ममरी मार्ग की ओर पीडब्ल्यूडी के जेई अभय के निर्देश पर कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क किनारे पड़ी मिट्टी को व्यवस्थित करने की बजाय जेसीबी मशीन से खोदकर गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है। इससे बरसात का पानी वहीं रुक रहा है और पूरे चौराहे पर जलभराव की चिंताजनक स्थिति बन गई है।

समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति ने किया ध्वजारोहण  ये खबर भी पढ़े : समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति ने किया ध्वजारोहण

सावन माह होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों कांवरिये गुजर रहे हैं। जलभराव और जगह-जगह लगे मिट्टी के ढेरों से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जेई साहब के आदेश पर बेलदार मनोज कुमार द्वारा जेसीबी से जगह-जगह गड्ढे खोदकर निकली मिट्टी को सीधे दुकानों के सामने डाल दिया गया है। इससे ग्राहकों को दुकानों तक आने-जाने में दिक्कत हो रही है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।

जब स्थानीय लोगों ने बेलदार मनोज कुमार से मिट्टी हटाने की बात कही तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि "तुमको जहां शिकायत करनी है कर लो, हम जो चाहेंगे वही करेंगे, काम जेई साहब के आदेश पर हो रहा है।" इस तरह के व्यवहार से लोगों में और अधिक आक्रोश है।

सालों पुरानी समस्या, नहीं हुआ समाधान

भीखमपुर कस्बा चौराहे पर जलभराव की यह समस्या नई नहीं है। सालों से यहां बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। इसको लेकर कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं और अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

ग्रामीणों और दुकानदारों ने जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी और अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग से मामले का संज्ञान लेकर चौराहे पर तत्काल जल निकासी और पड़ी मिट्टी को हटवाने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा की बैटरी फटने से एक मकान में...
दिल्ली 
बैटरी विस्फोट से मकान में लगी आग, हादसे में दो की मौत

लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर...
राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ : डीएम ने बताया- भीड़ बढ़ने से बैरिकेडिंग टूटा और लोग गिरते गए

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी...
उत्तर प्रदेश 
इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस ने शवों को...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू