नोएडा में दो अलग घटनाओं में युवक-युवती की मौत, जांच जारी
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती और एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद पुत्र अर्जुन सिंह मूल निवासी गोपालपुर थाना कमलागंज फर्रुखाबाद वर्तमान समय में हल्द्वानी गांव थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रह रहे थे।
उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 25 वर्ष थी। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनसे बातचीत करके आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।
थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुमारी संगीता (24) पुत्री सुरजन सिंह मूल निवासी जनपद हाथरस वर्तमान समय मे थाना फेस-दो क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहती थी।
उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट पहुंची।
उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
