अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

सेना के पाशु पानी कैंप में बाढ़ से हुई तबाही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ ने सेना के पाशु पानी आर्मी कैंप में तबाही मचा दी।

तेज पानी के बहाव में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। हादसे में सात जवान बाढ़ की चपेट में आ गए, जिनमें दो को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

हम अस्पताल में आने वाले हर मरीज की करें निस्वार्थ सेवा,यही है सच्ची राष्ट्र सेवा: डॉ. आरके कोली ये खबर भी पढ़े : हम अस्पताल में आने वाले हर मरीज की करें निस्वार्थ सेवा,यही है सच्ची राष्ट्र सेवा: डॉ. आरके कोली

लापता जवानों में औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय अमिलिया गांव निवासी विनोद यादव भी शामिल हैं।

विनोद यादव महेंद्र यादव के पुत्र हैं। वह अग्निवीर योजना के शुरुआती बैच में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 5वीं ग्रेनेडियर में तैनात थे।

जवान के लापता होने की सूचना मिलते ही सराय अमिलिया गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं और विनोद के सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, विनोद की शादी अप्रैल 2025 में इटावा जिले के जौली गांव निवासी सुनीता देवी से हुई थी। उनका छोटा भाई अभिषेक है, जबकि पिता महेंद्र यादव किसान हैं।

बेटे के लापता होने की खबर के बाद से परिवार की निगाहें सेना के बचाव अभियान पर टिकी हैं। परिजन हर पल विनोद की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

सेना की ओर से लापता जवानों की तलाश के लिए 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दुर्गम पहाड़ी इलाका, तेज बारिश और पानी का बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बने हुए हैं। इधर, सराय अमिलिया गांव में भी ग्रामीण सेना और प्रशासन से मिलने वाली हर सूचना पर नजर बनाए हुए हैं।

विनोद की सलामती को लेकर गांव में हर कोई चिंतित है। ग्रामीणों ने उनके सकुशल वापस लौटने की कामना करते हुए परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

नई दिल्ली । बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के अशोकधाम मंदिर में सोमवार को हुई भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू