तारापीठ में होटल में आग से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक निजी होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

मां तारा मंदिर से कुछ दूरी पर थाना परिसर के समीप स्थित इस होटल में आग लगने के बाद अब तक करीब छह लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु मां तारा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रात में होटल में ठहरे हुए थे।

होटल मालिक के बेटे कल्याण पाल के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एसी के एनसीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन ये खबर भी पढ़े : सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद नाइट गार्ड और एक अन्य कर्मचारी को इसकी सूचना दी गई।

इसके बाद बिजली का कनेक्शन बंद करने का प्रयास किया गया और होटल का फायर अलार्म बजा दिया गया। अलार्म बजने के बाद कमरों में ठहरे श्रद्धालु सतर्क होकर बाहर निकलने लगे।

हालांकि, कुछ ही देर में आग के साथ धुआं तेजी से ऊपर की ओर फैलने लगा। धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और होटल के अंदर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के विभिन्न होटलों में ठहरे लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद करने लगे। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई।

आग में झुलसे लोगों के शवों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। वहीं घायलों का भी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

होटल में ठहरे एक श्रद्धालु ने बताया कि वे देर रात खाना खाने के बाद सोए हुए थे। अचानक सुबह करीब 4:30 बजे होटल में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

आंख खुलने पर चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। होटल कर्मचारियों की मदद से किसी तरह वे होटल से बाहर निकलने में सफल हुए। श्रद्धालु ने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

हालांकि, होटल के निचले हिस्से में रसोईघर भी मौजूद है, इसलिए वहां से भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद दमकल और पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरे होटल परिसर को घेर लिया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उस समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल के निचले हिस्से में आग लगने के बाद धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को तत्काल रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या की पुष्टि की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

आग लगने के कारण के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। होटल में अग्निशमन व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

हादसे में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य 
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील

तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

नई दिल्ली । बांग्लादेश सरकार ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर बड़ा संकेत दिया है। तारिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा से पहले बांग्लादेश ने भारत के सामने रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को विधायक पद...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली

सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोमवार को बेलमूला जाने के लिए...
पश्चिम बंगाल 
सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, नया बेलमूला पुल जलमग्न

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के छात्रों ने बालागंज चौराहे पर धरना...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, सड़क जाम

औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा स्टेशन के पास बैसोली गांव के सामने सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शव की हुई पहचान

अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश 
अरुणाचल बाढ़ में औरैया का जवान लापता, गांव में दुआएं जारी