गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए दो भाई, तलाश जारी

कानपुर के गंगा नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे दो सगे भाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ारा घाट पर सोमवार को गंगा में नहाते समय दो भाई पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पुलिस, जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन गंगा में तेज बहाव होने के चलते ऑपरेशन में दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है।

सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरपुर मंडी निवासी अभिषेक सोनकर अपने चचेरे भाई आशीष सोनकर (16) और मौसेरे भाई सतीश सोनकर (18) के साथ सोमवार को गुढ़ारा घाट पहुंचे। तीनों गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान आशीष और सतीश गहरे पानी की ओर चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे।

सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस ये खबर भी पढ़े : सुंदरकांड पाठ के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, भक्तों ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

दोनों को डूबता देखकर अभिषेक ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल गंगा में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन तेज धारा के कारण उनका पता नहीं चल सका। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर बिठूर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। गोताखोरों और एसडीआरएफ के जवानों ने गंगा के बहाव वाले क्षेत्र में काफी दूर तक तलाश अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला।

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के चलते गुढ़ारा घाट समेत गंगा के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घाट पर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए चेतावनी रस्सी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रस्सी के आगे गहरे पानी की ओर चले गए थे। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि दोनों युवक गहरे पानी में स्नान करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही है। तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका एक वाहन में हुआ।...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, देश के कई प्रांत में फैल सकता संक्रमण किन्शासा। इबोला अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

उत्तर प्रदेश

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में पैतृक घर में मिली थी 94 वर्षीय इंद्रावती की लाश, विसरा सुरक्षित, हृदय की हिस्टोपैथोलॉजी जांच से खुलेगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल