मां की गुहार पर सीएम योगी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे की मदद

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस, राजस्व, चिकित्सा आदि से जुड़े प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण का भी दिया निर्देश
  • जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

लखनऊ। मां अपने बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ हुआ, जब मूसलाधार बारिश में अपने बच्चे को लेकर सीतापुर की रोली ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी पीड़ा बताई।

उन्होंने कहा कि उनका बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। यह सुन मुख्यमंत्री ने बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और उसे शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। फिर इलाज के लिए तत्काल एस्टिमेट मंगवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। योगी से यह आश्वासन पाकर रोली की आंखों में चमक आ गई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।

चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए निरंतर दी जा रही आर्थिक सहायता‘जनता दर्शन’ में बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता का अनुरोध लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं बनेगी, सरकार निरंतर आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी।

योगी ने अपनत्व के भाव से ‘कहां से आए हैं, क्या परेशानी है’, कहते हुए एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, जमीन कब्जा आदि से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर भी उन्होंने समयबद्ध निस्तारण व कार्रवाई का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी हरिद्वार। अपनी ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से...
उत्तराखंड 
शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आंदोलन खत्म कराये मुख्समंत्री: राहुल गांधी

रांची, 17 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में...
राष्ट्रीय 
छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आंदोलन खत्म कराये मुख्समंत्री: राहुल गांधी

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

दर्शन की होड़ में बढ़ा भीड़ का दबाव, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरा-तफरी उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और...
मध्य प्रदेश 
नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका एक वाहन में हुआ।...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में पैतृक घर में मिली थी 94 वर्षीय इंद्रावती की लाश, विसरा सुरक्षित, हृदय की हिस्टोपैथोलॉजी जांच से खुलेगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल