शादी समारोह में दूल्हे का हवाई फायरिंग वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

दूल्हे को शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी

हरिद्वार। अपनी ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग करना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। शादी के दौरान पिस्टल से फायरिंग करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाटिका फार्म में आयोजित शादी समारोह के दौरान दूल्हा पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित एक वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि इसी समारोह के दौरान योगेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति कई राउंड फायर किए।

 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम ये खबर भी पढ़े :  नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की गई और उसके द्वारा शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कनखल पुलिस ने मामले में आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दूल्हे ने पत्नी और रिश्तेदारों के सामने अपना रौब दिखाने के लिए पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो मामले की जांच शुरू की गई। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि शादी समारोह में इस तरह खुलेआम हथियार से फायरिंग करना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर रुतबा दिखाने और वीडियो वायरल कराने के चक्कर में की गई यह हरकत अब दूल्हे के लिए कानूनी कार्रवाई का कारण बन गई है।

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया था। जांच के दौरान वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई। शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने साफ किया कि लाइसेंसी हथियार होने का मतलब सार्वजनिक या शादी समारोह में मनमाने ढंग से फायरिंग करने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सख्ती के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों...
उत्तर प्रदेश 
संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सख्ती के निर्देश

बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी

ढाका। उच्च स्तरीय बैठक और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे को सुलझाने की अपनी उम्मीद दोहराते हुए, बांग्लादेश में...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी

बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

देवरिया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप-तौल की गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने शिकंजा कसना शुरू...
उत्तर प्रदेश 
   बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

उत्तर प्रदेश

संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सख्ती के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों...
उत्तर प्रदेश 
संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सख्ती के निर्देश

बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

देवरिया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप-तौल की गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने शिकंजा कसना शुरू...
उत्तर प्रदेश 
   बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

यूपी सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की वृद्धि

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
यूपी सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की वृद्धि