बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी

बैठक और बातचीत से सुलझेंगे मतभेद, भारत दौरे पर बोले भारतीय हाई कमिश्नर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ढाका। उच्च स्तरीय बैठक और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे को सुलझाने की अपनी उम्मीद दोहराते हुए, बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने रविवार रात कहा कि उन्हें लगता है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरा "बहुत जल्द होना चाहिए।"

बांग्लादेश की समाचार एजेंसी यूएनबी के अनुसार, उन्होंने कहा, "मुद्दों को सिर्फ बैठक और बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है, और मैं इसे लेकर आशान्वित हूं। हमारे दिल काफी करीब हैं और मैं बांग्लादेश-भारत के रिश्तों में एक सुनहरे अध्याय की शुरुआत होते देखना चाहता हूं। "

ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत ये खबर भी पढ़े : ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

बांग्लादेश में आयरलैंड के ऑनरेरी कॉन्सुल मसूद जमील खान और उनकी पत्नी केट जारो खान की ओर से आयोजित वेलकम डिनर के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि बांग्लादेश और भारत सिर्फ एक बॉर्डर शेयर नहीं करते; वे असल में एक सपना शेयर करते हैं।

भारतीय दूत ने कहा कि बांग्लादेश और भारत दो संप्रभु देश हैं। "इसमें कोई शक नहीं कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं और ये भी मानिए कि अगर आपके पास चुनौती नहीं हैं, तो वह लोकतंत्र नहीं है। फिर चाहें इस व्यवस्था में कई परेशानियां ही क्यों न हो!"

उनके मुताबिक, भले ही दोनों देशों के बीच मतभेद हों और उन्हें लेकर अपने-अपने तर्क भी हों फिर भी हम चाहते हैं कि भारत-बांग्लादेश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हमें इज्जत और सम्मान से देखे। उन्होंने आगे कहा, "इसके लिए प्रयास जारी हैं और मैं दिल से चाहता हूं कि भारत और बांग्लादेश के बीच एक सुनहरे दौर की शुरुआत हो।"

त्रिवेदी के अनुसार प्रधानमंत्री तारिक रहमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही जन नेता हैं। उन्होंने कहा, " मैंने मीडिया में कई बार कहा है, जहां भी मुझसे पूछा गया है कि जब दो ऐसे नेता मिलते हैं और बातचीत करते हैं, तो कोई समस्या बाकी नहीं रह जाती, कोई ऐसा मुद्दा नहीं होता, जिस पर संवाद न हो सके और जिसे सुलझाया न जा सके।"

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से मजबूत होगी संगठन की जड़ें

देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से मजबूत होगी संगठन की जड़ें

लखनऊ में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन खत्म, अधिकारियों ने समझाकर विद्यालय लौटाया

स्कूल पहुंचकर अधिकारियों ने शुरू की वार्ता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन खत्म, अधिकारियों ने समझाकर विद्यालय लौटाया

औचक निरीक्षण में एसपी ने परखी चरवा थाने की पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कौशाम्बी। जिले पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सोमवार को थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिस कार्यप्रणाली...