बाट-माप विभाग का छापा, 16 मामलों में कार्रवाई; 63 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप-तौल की गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभारी अधिकारी विधिक माप विज्ञान ए.के. सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर इस माह अब तक 16 मामलों में अभियोजन दर्ज कराया गया। कार्रवाई के बाद कुल 63 हजार रुपये शमन शुल्क/जुर्माना ट्रेजरी में जमा कराया गया।

विभागीय टीम ने अवतही, सलेमपुर, सिरजम, गौरीबाजार और देवरिया सदर क्षेत्र में स्थित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान नियमों के विपरीत गतिविधियां और अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ये खबर भी पढ़े : हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

पेट्रोल पंपों पर भी पहुंची टीम

व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही विभाग ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया। भारत फ्यूल्स, इंडिया फ्यूल्स और रघुवेशन फ्यूल्स समेत अन्य पेट्रोल पंपों पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर कॉनिकल केयर असत्यापित पाए गए, हालांकि पेट्रोल-डीजल की माप की शुद्धता सही मिली।

विभाग की कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खलबली रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माप-तौल में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों का मौके पर निस्तारण

टीम ने रुद्रपुर स्थित सुनीता गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। यहां प्राप्त एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा राशन डीलर से संबंधित शिकायत का भी समाधान कराया गया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में माप-तौल की पारदर्शिता के लिए औचक जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से मजबूत होगी संगठन की जड़ें

देवरिया। भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान से मजबूत होगी संगठन की जड़ें

लखनऊ में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन खत्म, अधिकारियों ने समझाकर विद्यालय लौटाया

स्कूल पहुंचकर अधिकारियों ने शुरू की वार्ता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन खत्म, अधिकारियों ने समझाकर विद्यालय लौटाया

औचक निरीक्षण में एसपी ने परखी चरवा थाने की पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कौशाम्बी। जिले पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सोमवार को थाना चरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और पुलिस कार्यप्रणाली...