हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_2026-08-16-00-07-17-42_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, अपनत्व और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा। आयोजन में पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में पुलिस परिवारों के बच्चों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव ये खबर भी पढ़े :  अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

हरियाली तीज के इस आयोजन में महिला थाना पुलिस की भी सक्रिय सहभागिता रही। महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। परिवारों के एक साथ जुटने से त्योहार की खुशियां और भी बढ़ गईं।

वामा सारथी की ओर से आयोजित कार्यक्रम ने पुलिस परिवारों को रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग एक-दूसरे के साथ समय बिताने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर दिया। साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिला। उपस्थित पुलिस परिवारों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। 

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...