कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

2 शहीदों के आदर्शों पर चलकर ईमानदारी से दायित्व निभाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीएम अमित पाल

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल रहा। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभागार में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तथा अपने लहू से देश की आजादी की नींव मजबूत की, उन्हें शत-शत नमन है। आजादी हमें उनके त्याग और संघर्ष के कारण मिली है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जिस भी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, उसे पूरी सत्यनिष्ठा, निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं। अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही देश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स में कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने किया ध्वजारोहण

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय...
उत्तर प्रदेश 

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार...

बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया...