इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

फ्लोरेस द्वीप के तट पर सुबह-सुबह कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग; सुनामी की चेतावनी बाद में हटाई गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो रहे लोग घबराकर उठे और घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजे पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में आया। इसके बाद कई आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) महसूस किए गए। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि शुरुआत में इससे सुनामी आने की आशंका थी। इसके चलते चेतावनी जारी की गई । बाद में उसे हटा लिया गया।

जकार्ता ग्लोब और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरेस द्वीप के तटीय इलाके ईस्ट नुसा तेंगारा में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से मंग्गाराई रीजेंसी के वेस्ट सिबल जिले के लेंडा गांव में एक घर तबाह हो गया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में मकानों को नुकसान पहुंचा है।भूकंप का केंद्र ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में एंडे से लगभग 68 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है। इसके बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए गए।

युवाओं की भागीदारी ने मजबूत किया राष्ट्रभक्ति का संकल्प - महेश शुक्ल ये खबर भी पढ़े : युवाओं की भागीदारी ने मजबूत किया राष्ट्रभक्ति का संकल्प - महेश शुक्ल

भूकंप का सर्वाधिक असर तालिबुरा गांव, सिक्का, पूर्वी नुसा तेंगारा में देखा गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई। भूकंप से कई इलाकों में घरों और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे और इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार, इंडोनेशिया की राष्ट्रीय भू-भौतिकी एजेंसी ने तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी की। इसे बाद में हटा लिया गया। लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने और समुद्र तटों और तटीय इलाकों से दूर रहने के लिए आगाह किया गया।

फ्लोरेस द्वीप इंडोनेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह द्वीपअपनी रंग-बिरंगी ज्वालामुखी झीलों और कोमोडो नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। यहां की लगभग 20 लाख की आबादी मुख्य रूप से छोटे गांवों में फैली हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारतें गिरती हुई और घबराए हुए लोग भागते और चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। 17,000 से अधिक द्वीपों का समूह होने के कारण इंडोनेशिया भूगर्भीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील है। इंडोनेशिया में अतीत में कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। इस आपदा में 2,20,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

अगस्त 2018 में लोम्बोक द्वीप पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। उसी साल सितंबर में सुलावेसी द्वीप पर 7.5 तीव्रता का भूकंप और सुनामी आई, जिसमें सैकड़ों और लोगों की जान चली गई। नवंबर 2022 में पश्चिमी जावा के सियानजुर इलाके में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रश्मि चौधरी के नेतृत्व में सोसायटी में देशभक्ति का माहौल, मुख्य अतिथि आर.के. गर्ग ने किया ध्वजारोहण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर चेतना संस्था (CHETNA) द्वारा गुरुग्राम में सड़क एवं कामकाजी बच्चों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CHETNA ने सड़क एवं कामकाजी बच्चों संग मनाया रंगारंग कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

मऊ / स्वतंत्रता दिवस की  80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर विकास भवन में ध्वजारोहण एवं गोष्ठी हुई आयोजित

बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को देशभक्ति और उल्लास के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
बलिदान से मिली आजादी की विरासत सहेजने का लिया संकल्प

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...