युवाओं की भागीदारी ने मजबूत किया राष्ट्रभक्ति का संकल्प - महेश शुक्ल

तिरंगे की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी - अजय सिंह

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को हर्रैया में राष्ट्रभक्ति का विराट नजारा देखने को मिला। विधायक अजय सिंह की अगुवाई एवं उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल की सहभागिता में करीब 10 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लेकर देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। हजारों की संख्या में बाइक, सैकड़ों चारपहिया वाहन और हजारों राष्ट्रभक्त शामिल हुए।
बीआर ग्राउंड हर्रैया से शुरू हुई यात्रा जिवधरपुर, तेनुआ, भदावल और संसारीपुर होते हुए पुनरू बीआर इंटर कॉलेज हर्रैया परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान सड़क पर दूर तक तिरंगे ही तिरंगे नजर आए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं और नई पीढ़ी की भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। विधायक के पहुंचने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि हर्रैया की धरती पर उमड़ा जनसमूह राष्ट्र के प्रति लोगों की गहरी आस्था और तिरंगे के प्रति सम्मान का प्रतीक है। हजारों युवाओं और आमजन की सहभागिता ने संदेश दिया है कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए हर्रैया की जनता सदैव एकजुट है। तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का काम किया है।
विधायक ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए हर्रैया की देवतुल्य जनता के साथ राष्ट्रभक्ति का पर्व है। जिस उत्साह और उमंग के साथ हजारों लोग तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे, वह हर्रैया के लोगों के देशप्रेम की मिसाल है। उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है और इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विधायक ने यात्रा की सफलता के लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता, युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सभी राष्ट्रभक्त सहभागियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है।

फर्रुखाबाद: पति ने पत्नी को उफनती गंगा में फेंका, तैरकर बचाई जान ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: पति ने पत्नी को उफनती गंगा में फेंका, तैरकर बचाई जान

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी निवासी गौरव बंसल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई जानकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
RTI में खुलासा: गुलमोहर एन्क्लेव की लिफ्टों का अब तक नहीं हुआ पंजीकरण

आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

बस्ती - आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनपद बस्ती में अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बंध...
उत्तर प्रदेश 
आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बाढ़ बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का लिया जायजा

NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूरक चार्जशीट के साथ जांच रिपोर्ट दाखिल करने का दिया निर्देश
राष्ट्रीय  राज्य 
NEET पेपर लीक मामले में CBI को आगे जांच की अनुमति

पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

बस्ती - थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-03.08.2026 को थाना मुंडेरवा क्षेत्रान्तर्गत बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश 
पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 3 गिरफ्तार

तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर- हरीश द्विवेदी

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  और साऊघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा...