नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर 16 वर्षीय अमृत शर्मा की मौत के मामले में आज एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृत ने पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की और इसके बाद मेट्रो रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। उसके पिता का शव थाना फेस-थ्री क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक मकान से बरामद हुआ है।

थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि शुक्रवार को अरुण शर्मा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे अमृत शर्मा ने 12 अगस्त को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।

02 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख ये खबर भी पढ़े : 02 अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 50 लाख

साथ ही अमृत के पिता राजू शर्मा का भी कोई पता नहीं चल रहा है। अरुण ने बताया कि राजू और अमृत गढी-चौखंडी गांव में जगन्नाथ मंदिर के आसपास रहते थे। पुलिस ने राजू की तलाश शुरू की।

इसी दौरान तिकोना पार्क के गली नंबर-दो स्थित एक मकान के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इसी कमरे में राजू शर्मा और उनका बेटा अमृत रहते थे।

मृतक अमृत के पास से घटना के समय थाना सेक्टर 49 पुलिस को दो मोबाइल फोन और कुछ चाबियां मिली थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस से थाना फेस- थ्री पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि दो मोबाइल फोन में से एक मृतक का था तथा दूसरा उसके पिता का ।

उन्होंने बताया की चाबियों की सहायता से कमरे को खोला गया। अंदर राजू शर्मा का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, कमरे से अमृत के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। बताया गया है कि हत्या के बाद अमृत ने कपड़े बदलने और खून से सने कपड़े कमरे में ही छोड़ दिया था। फोरेंसिक टीम ने कपड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि राजू शर्मा अपने बेटे अमृत को बाहर जाने से रोकते थे।

जब वह बाहर जाते थे तो किशोर को कमरे मे बंद करके ताला लगा जाते थे। अमृत का किसी स्कूल में दाखिला भी नहीं कराया गया था। किशोर की मां उसके पिता से काफी समय से अलग-अलग रह ही थी। पुलिस के अनुसार, इन परिस्थितियों को लेकर अमृत परेशान और अवसादग्रस्त था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तुलसी...
तिरंगे के रंग में रंगा प्रतापगढ़, शहीद उद्यान में हुआ तिरंगा यात्रा का भव्य समापन

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

मॉन्ट्रियल।अमेरिका के बेन शेल्टन ने गुरुवार रात हमवतन ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से हराकर लगातार दूसरी बार कनाडियन...
खेल 
बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

रैली के समापन के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ‘हर घर...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा। जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान