गाजियाबाद में छात्रा को नशा देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास, केस दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की एक कॉलोनी मे रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा से नाम बदलकर दुसरे समुदाय के युवक ने पहले दोस्ती की और फिर नशा कराकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।

किशोरी की मां को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद उसने हिंदू संगठन के लोगों को घटना की जानकारी दी। हिंदू संगठन के लोग बीती रात को इंदिरापुरम थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आते जाते समय आदित्य सैनी उर्फ सोनू नाम के युवक ने उनकी बेटी से दोस्ती की।

21 अगस्त से 27 अगस्त तक  शिव महापुराण कथा का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : 21 अगस्त से 27 अगस्त तक  शिव महापुराण कथा का आयोजन

धीर-धीरे उनकी बेटी को वह बर्गर आदि में सूखा नशा खिलाने लगा। स्कूल से आते ही उनकी बेटी सो जाती तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि आदित्य स्कूल आते-जाते उनकी बेटी का पीछा कर उसके साथ अश्लील हरकत करता था।

उन्होंने आदित्य के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका असली नाम आतिश खान है। इस दौरान आरोपी उनकी बेटी को अपने घर पर भी ले गया और उसे दूसरे धर्म के अनुसार व्यवहार करने और साहित्य पढ़ने के लिए कहता था।

महिला का आरोप है कि उनके पति ने आतिश को बेटी से दूर रहने के लिए कहा तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। वहीं, आतिश की मां भी उनकी बेटी को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करती है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान...
कारोबार 
सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक पर...
बिहार 
शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री