पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

मछुआरों को तटों के पास न जाने की सलाह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से 13 से 18 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों पर स्थित हो गया। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड की तरफ बढ़ने की संभावना है और अगले 12 घंटों के दौरान इसके 'डिप्रेशन' (कम दबाव के क्षेत्र) में बदलने की आशंका है।

जीएसटी सलाहकार को बंधक बनाकर 29 लाख वसूलने वाले पांच गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जीएसटी सलाहकार को बंधक बनाकर 29 लाख वसूलने वाले पांच गिरफ्तार

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी कि तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में बने 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर' (अच्छी तरह से बने कम दबाव के क्षेत्र) के कारण पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है।

13 अगस्त, शुक्रवार को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है।शुक्रवार को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है।

13aug212

छत्तीसगढ़ के उत्तरी छत्तीसगढ़ में 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, और 15 व 16 अगस्त 2026 को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों के पास 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक हवा चल सकती है। मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तटों के पास न जाएं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

हिसार। जिले के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर...
हरियाणा 
जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

कोलकाता। जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण में लोगों से भाग लेने की अपील पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास...
पश्चिम बंगाल 
जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज...
छत्तीसगढ़ 
सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

उत्तर प्रदेश

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री