सारण में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सारण। पुलिस विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला संगठित चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

मौके से गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके अन्य सहयोगी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, चोरी के औजार और वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरा पुल के नीचे एक काले रंग की स्कॉर्पियो और कार में सवार कुछ अपराधी चोरी के सोने-चांदी के गहनों की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं।

बिहार: सिमरी-बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं ये खबर भी पढ़े : बिहार: सिमरी-बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के टंडवा मगरपाल निवासी राहुल कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर पीरगंज निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ क्रम में राहुल कुमार ने खुलासा किया कि उनका गिरोह विभिन्न जिलों में सुनसान व बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए गहनों को सोनारों के जरिए बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी।

पहचान छिपाने के लिए वे वाहनों पर घिसे हुए या फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे ताकि सीसीटीवी कैमरों से बच सकें।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 99,000 रुपए नगद, सोने का कंगन, तीन सोने की चैन, तीन मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, कमरधनी, सात जोड़े चांदी की पायल, सिकड़ी, बाजूबंद और सिक्के जप्त किया।

साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो, घिसा हुआ नंबर प्लेट, हथौड़ा, छेनी, पेचकस, एक आईफोन, दो स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, सात पहचान पत्र और पांच बैंक पासबुक बरामद किया।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या-588/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले सोनारों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

हिसार। जिले के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर...
हरियाणा 
जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

कोलकाता। जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण में लोगों से भाग लेने की अपील पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास...
पश्चिम बंगाल 
जनगणना 2027: 15 अगस्त तक घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे लोग

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

सुकमा / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर आज...
छत्तीसगढ़ 
सुकमा में आज आयुष्मान महा अभियान, घर-घर बनेंगे मुफ्त कार्ड

उत्तर प्रदेश

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

   बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री