जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हिसार। जिले के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खाप पंचायतों और किसान संगठनों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए 13 अगस्त के अल्टीमेटम के आखिरी दिन पुलिस ने बुधवार देर रात भाटला निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और उसके साथी सिंघवा राघो निवासी साहिल को काबू किया है।

हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जगह का खुलासा नहीं किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या छह हो गई है।

ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

वहीं, हत्याकांड का मुख्य आरोपी सूर्यनगर निवासी रमेश शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रमेश शर्मा की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिसार सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

ये टीमें हरियाणा के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

10 टीमों ने कई राज्यों में दी दबिश जीवन कुंडू हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर रखी है। 10 विशेष टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस ने सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, ताकि कोई आरोपी देश से बाहर भागकर कानून के शिकंजे से बच न सके। पुलिस द्वारा आरोपियों की गतिविधियों और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अल्टीमेटम के आखिरी दिन हुई गिरफ्तारी जीवन कुंडू हत्याकांड मामले में खाप पंचायतें व किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। संगठनों ने पुलिस को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। इसी बीच हिसार में चल रहे धरने में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे।

अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले दो आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।  पुलिस इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

अब गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है। पुलिस अब मुख्य आरोपी रमेश शर्मा

समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आरोपी पर 50 हजार का इनाम पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीड़ित को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध करवाई है।

इसके अलावा पीड़ित के निवास स्थान पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। पीड़ित परिवार की सहायता और पुनर्वास के उद्देश्य से रोजगार उपलब्ध करवाने के संबंध में भी आवेदन किया गया है।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान...
कारोबार 
सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक पर...
बिहार 
शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

उत्तर प्रदेश

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री