ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका में चिप स्टॉक्स में आई तेजी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,748.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नैस्डेक ने 143.04 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,588.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद ये खबर भी पढ़े : सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 53,752.99 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,833.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,674.94 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत टूट कर 26,331.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत लुढ़क कर 24,408.50 अंक के स्तर पर काम कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.45 प्रतिशत फिसल कर 5,694.77 अंक के स्तर पर आ गया है।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.02 प्रतिशत गिर कर 6,308.59 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,622.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत उछल कर 3,963.15 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 290.50 अंक यानी 4.42 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,869.54 अंक के स्तर पर आ गया है।

टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज के निक्केई इंडेक्स में भी आज जबरदस्त बढ़त बनी हुई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,172.94 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की उछाल के साथ 68,697 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 460.05 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,978.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत उछल कर 25,457 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

पुलिस हिरासत में पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे पर लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

सनत दे के खिलाफ रंगदारी वसूली, धमकी देने समेत कई आरोप पुलिस हिरासत में है विधायक सनत दे  कोलकाता। नैहाटी...
पश्चिम बंगाल 
पुलिस हिरासत में पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे पर लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

चार घंटे में लद्दाख में दो बार कांपी धरती, मध्यम तीव्रता के भूकंप

एनसीएस के मुताबिक, लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप जम्मू। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख...
जम्मू कश्मीर 
चार घंटे में लद्दाख में दो बार कांपी धरती, मध्यम तीव्रता के भूकंप

उत्तर प्रदेश

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा