औरैया में यमुना उफान पर, प्रशासन ने गांवों में बढ़ाई निगरानी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते अजीतमल तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

जलस्तर में वृद्धि से यमुना किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

गुरुवार सुबह तहसीलदार अविनाश कुमार ने बाढ़ संभावित क्षेत्र के गोहानी, सिकरोड़ी और जूहीखा आदि गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित ये खबर भी पढ़े : हिरासत में मौत पर गुरसराय थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। साथ ही जलस्तर पर लगातार नजर रखने और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतने की अपील की।

तहसीलदार ने ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा और पानी सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा जरूरी सामान को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशासन के अनुसार बुधवार को यमुना का जलस्तर 104 सेंटीमीटर से अधिक दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 113 सेंटीमीटर है। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत ने बताया कि यमुना में पानी कुछ बढ़ा है, लेकिन अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों में तैनात लेखपालों को अपने-अपने गांवों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई शेयर बाजार भी उलझे

सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान...
कारोबार 
सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक पर...
बिहार 
शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा गायों और बैलों का जमावड़ा लगातार परेशानी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर आवारा पशुओं का आतंक

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री

प्रयागराज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के प्रतिष्ठित नं. 4 एयर फोर्स बैंड की विशेष संगीत संध्या...
उत्तर प्रदेश 
15 अगस्त को प्रयागराज में गूंजेंगी देशभक्ति की धुनें, एंट्री फ्री