दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों को मिलेगा 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
बस्ती - टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य के निर्देश पर मंगलवार को जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में टीम ने बहादुरपुर विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय फूलपुर में तैनात रहे दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। टीम ग्राम इटैली, पोस्ट कसैला, थाना नगर बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंची और आवश्यक अभिलेखों को एकत्र करने के साथ उनका परीक्षण किया।
जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से दिवंगत शिक्षक राजकुमार चौधरी के परिजनों को जीवन-यापन के लिए करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीएससीटी शिक्षकों से नाममात्र की सदस्यता राशि लेकर किसी शिक्षक के असामयिक निधन की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य करती है।जिला प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इस पहल का श्रेय टीम के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य तथा सह संस्थापक सुधेश कुमार पाण्डेय और संजीव रजत को जाता है। उनकी पहल से प्रदेश में असमय दिवंगत हुए शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद में टीएससीटी के करीब 6,639 सदस्य हैं। अब तक जिले में 10 शिक्षक परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जा चुका है। वहीं प्रदेश स्तर पर अब तक 616 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को करीब 277 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।दिवंगत शिक्षक के अभिलेखों के परीक्षण एवं एकत्रीकरण के दौरान सह संयोजक राहुल राव, दिलीप कुमार चौधरी, अवधेश कुमार, लक्ष्मण लाल, अखिलेश कुमार, मुनिराम वर्मा, जय प्रकाश चौधरी, देवेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
