कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि सपना पोद्दार (30 वर्षी) पत्नी विशन पोद्दार कुलेसरा कॉलोनी में रहती थी। उनकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि आज शाम को वह अपने घर पर मृत पाई गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि मृतका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मौत के कारण स्पष्ट न होने के चलते अपर पुलिस उपायुक्त की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
