उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर आवाजाही बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान में जुट गई हैं तमकनाला में अचानक बढ़े जलप्रवाह की चपेट में आने से एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के बहने की सूचना है।

 उत्तराखंड में  10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी ये खबर भी पढ़े :  उत्तराखंड में  10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

सूचना मिलते ही प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।

123 बीआरटीएफ, सुराईथोटा द्वारा निर्मित बेली ब्रिज अत्यधिक जलप्रवाह के कारण पूरी तरह बह गया। सुरक्षा के दृष्टिगत मलारी की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बचाव दल घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने के साथ संभावित प्रभावितों की तलाश में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित मार्ग पर स्थिति सामान्य होने तक आवाजाही प्रतिबंधित रखने और आसपास के गांवों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों समेत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न होने देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को भी कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से चमोली समेत प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी की जा रही है। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए निचले और नदी किनारे के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने, मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

045085ff958d68e30cbc37f1137f9ec1_1701177916

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र