उत्तराखंड में  10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

देहरादून: अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो तैयार हो जाएं। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से गढ़वाल और कुमाऊं में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। 

   तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून एवं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

 

विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी रहेगी। सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी इसमें शामिल होगा।  

मीडिया सेल का गठन करने के निर्देश
बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय में मीडिया सेल गठित करने के निर्देश दिए। इस सेल का मुख्य कार्य विभागीय वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियमित रूप से अपडेट करना होगा। यह सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा। मीडिया सेल में आईटी और तकनीकी रूप से दक्ष तीन कार्मिकों को शामिल किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

सोयाबीन की खेती: सोयाबीन की खेती के लिए आपको सही किस्में अपनाना जरूरी है. जानिए सोयाबीन की उन बढ़िया वैरायटीज...
खेती-बाड़ी 
सोयाबीन की खेती कम समय में देंगी बेहतर मुनाफा

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

मैसूर :कर्नाटक के मैसूर में 45 साल की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला...
नारी व बाल जगत 
छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

मास्को  :रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने के विचार पर बात की।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूसी उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की कही बात  

अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

  सोना  और चांदी : सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। छोटी...
कारोबार 
अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

बालोतरा :राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के डर से खेत में...
विचार मित्र 
 चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, जगह भूल गया किसान

उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
उत्तर प्रदेश 
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन