अगले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रह सकती है तेजी?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 सोना  और चांदी : सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रमुख देशों के महंगाई के आंकड़े और पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने की कोशिशों पर सर्राफा बाजार की नजर रहेगी। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इंवेस्टर्स अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा चीन के आने वाले आर्थिक आंकड़े भी सोने और चांदी के लिए काफी अहम साबित होंगे।

छोटी अवधि में 2.80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है चांदी की कीमत
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी का आउटलुक पॉजिटिव दिख रहा है। उम्मीद है कि छोटी अवधि में सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकती है।'' 

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले ये खबर भी पढ़े : घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

बीते हफ्ते MCX पर सोना 6 प्रतिशत और चांदी 7 प्रतिशत हुआ महंगा
घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर की डिलिवरी वाला सोना इस हफ्ते ₹8,444 या लगभग 6 प्रतिशत चढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा, सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की वायदा कीमत 14,268 रुपये या लगभग 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। 

डॉलर कमजोर होने से सोने और चांदी में नई खरीदारी को मिला सपोर्ट
एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, ''इस हफ्ते सोने में जोरदार तेजी देखी गई और ये लगभग 6 प्रतिशत चढ़ गया। अमेरिका में रोजगार के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।'' उन्होंने आगे कहा कि डॉलर के कमजोर होने से भी सोने और चांदी में नई खरीदारी को बढ़ावा मिला, जिससे सोना हाल के महीनों में अपनी सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। 

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1.54 लाख पर पहुंचा सोने का भाव
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 200 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, इस मामूली बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतें बिना किसी बदलाव के 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल में रोगियों को वार्डो में शिफ्ट करने के लिये एक ही...
एम्बुलेन्स के अभाव में रोगियों को भीषण गर्मी में करना पड़ा स्ट्रेचरों पर इंतजार

भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान 

   फतेहपुर । एक सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं...
 भाकपा ने गांव - गांव चलाया जनसंपर्क अभियान 

बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या हुई 101, नुकसान का आकलन शुरू

गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य में आई बाढ़ हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ऊपरी असम के शिवसागर,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या हुई 101, नुकसान का आकलन शुरू

ट्रंप का संकेत: ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव से खुलेगा रास्ता

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका फिलहाल ईरान के खिलाफ किसी नई सैन्य कार्रवाई के...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप का संकेत: ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव से खुलेगा रास्ता

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे, तीन लोगों की मौत

गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना परिसर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरुष बैरक में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर थाने की बैरक में आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला, अस्पताल में मृत घोषित

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

इस घटना को सड़क दुर्घटना बताया गया है, लेकिन पूरे मामले की किसी प्रमुख जांच एजेंसी से गहन जांच कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश  महाराष्ट्र 
अतीक अहमद के बेटे की मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने उठाया सवाल

दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में विकास के साथ अब त्रेतायुग की स्मृतियों को भी नए स्वरूप में संजोया जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश 
दशरथ पथ का 92 प्रतिशत काम पूरा, 418 करोड़ रुपए से ज्यादा है लागत