संयुक्त राष्ट्र में भारत की खास पहल, जेनेवा पहुंचा मोरों का कुनबा

एरियाना की बढ़ी रौनक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जेनेवा। भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जेनेवा को भेंट किए गए पांच भारतीय मोर रविवार को एरियाना पार्क पहुंच गए। संयुक्त राष्ट्र ने मोरों के आगमन की तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपना ‘फोटो ऑफ द वीक’ बताया है।

संयुक्त राष्ट्र जेनेवा कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत के पांच मोर एरियाना पार्क पहुंच गए हैं।

यह भारत के राष्ट्रीय पक्षी से जुड़ा एक सुंदर प्रतीकात्मक उपहार है और संयुक्त राष्ट्र परिसर में चली आ रही एक सदी पुरानी मोर परंपरा को आगे बढ़ाता है।

भारत ने यूएन को भेंट किए पांच मोर
07 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने एक विशेष समारोह में पांच मोरों को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जेनेवा की महानिदेशक तात्याना वलोवाया को सौंपा था। इनमें चार नीले और एक सफेद मोर शामिल हैं।

वलोवाया ने भारत सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि मोरों के लिए फिलहाल एक अस्थायी आवास तैयार किया गया है। शुरुआती करीब तीन महीने वे सुरक्षित और बंद परिसर में रहेंगे और वयस्क होने के बाद एरियाना पार्क में स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकेंगे।

भारत के स्थायी मिशन ने बताया कि यह भेंट भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच साझेदारी तथा बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

एक सदी पुरानी परंपरा से जुड़ा है मोरों का इतिहास
एरियाना पार्क में मोरों की मौजूदगी एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय जेनेवा का यह परिसर एक सदी से अधिक समय से मोरों का घर रहा है।

भारत इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जेनेवा को मोर भेंट कर चुका है। वर्ष 1981 में भारत ने वहां एक जोड़ी मोर दिए थे। इस बार पांच नए मोरों के आने से एरियाना पार्क की जैव विविधता में भी वृद्धि होगी।

भारतीय मिशन के अनुसार, भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर सुंदरता, गरिमा और दृढ़ता का प्रतीक है। इस पहल के जरिए भारत ने अपनी समृद्ध प्राकृतिक विरासत और जैव विविधता संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया है।

भारत-यूएन संबंधों का भी प्रतीक
भारत की ओर से मोरों का यह उपहार केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। भारतीय मिशन ने इसे भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत, संयुक्त राष्ट्र के साथ दीर्घकालिक साझेदारी और बहुपक्षीय व्यवस्था में विश्वास का प्रतीक बताया है।

संयुक्त राष्ट्र परिसर में भारत के राष्ट्रीय पक्षी का पहुंचना दोनों संस्थाओं के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और पर्यावरण संरक्षण के साझा संदेश को भी रेखांकित करता है।

पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

c81e728d9d4c2f636f067f89cc14862c_1585376854

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में राहगीरों को बातचीत में उलझाकर हाथ मिलाने और गले मिलने के दौरान उनकी जेब से रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथ मिलाकर-गले मिलते ही जेब से पार कर देता था रुपये

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

ओरेगन। विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 27वें स्थान पर रहा। भारत...
खेल 
वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

देवरिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने...
उत्तर प्रदेश 