पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 खैबर पख्तूनख्वा :पाकिस्तान से धमाके की बड़ी खबर आई है। दरअसल, नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शांति रैली के दौरान हुए ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के अफसरों के मुताबिक, यह धमाका स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली में हुआ। स्वात पुलिस ने कहा कि 14 लोगों की जान चली गई है जबकि करीब 15 लोग गंभीर तौर पर घायल हैं।

स्वात अमन जिरगा की रैली में फिदायीन हमले का शक
सूत्रों के मुताबिक, स्वात की रैली में धमाका फिदायीन हमले जैसा लग रहा है। हालांकि, इसकी तुरंत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्वात में इस शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा यानी स्थानीय जनजातीय परिषद की तरफ से किया गया था। रैली की मकसद इलाके में शांति स्थापित करने की मांग करना था। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गूगल पर यूरोपीय संघ के जुर्माने से भड़के ट्रंप, व्यापार जांच और टैरिफ की दी चेतावनी ये खबर भी पढ़े : गूगल पर यूरोपीय संघ के जुर्माने से भड़के ट्रंप, व्यापार जांच और टैरिफ की दी चेतावनी

स्वात में पिछले कई महीनों से बिगड़ी हुई है सुरक्षा की स्थिति
गौरतलब है कि स्वात में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ी हुई है। अफसरों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने धमाके में घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल्स में एडमिट कराया जबकि पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

एक हफ्ते पहले ही खैबर पख्तूनख्वा में हुआ था धमाका
इससे पहले बीते 26 जुलाई को भी खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका हुआ था और उसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, यह वारदात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में हुई थी। सलारजई तहसील की ताली बांध के नजदीक धमाके की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई थी। पुलिस के अनुसार, धमाके में मारे गए लोगों की पहचान बाजौर के निवासी गुलाम और सुलेमान कारी के रूप में हुई थी।

क्यों अशांत है खैबर पख्तूनख्वा प्रांत?
जान लें कि कि नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत बीते कुछ सालों से अशांति से जूझ रहा है। इसका कारण यहां उग्रवादी हिंसा, अफगानिस्तान के लड़ाकों की सरहद पार आवाजाही और उनका पाकिस्तानी सैनिकों से संघर्ष है। इस इलाके में रहने वाली तमाम आबादी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा के तौर पर खिंची डूरंड लाइन को भी नहीं मानती है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

पिस्ता के पौधे: पिस्ता एक ऐसा मेवा है जो अपने स्वाद और सेहत के गुणों की वजह से हमेशा से...
खेती-बाड़ी 
पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के...
उत्तराखंड 
 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

भुट्टे की मसालेदार सब्जी  : मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ...
खाना पकाना 
 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

सुरभि दास : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है, जो अपने...
मनोरंजन 
सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

फैटी लिवर :फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खराब खानपान, शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में