ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल थानाक्षेत्र से  देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पाली खुर्द गांव में 24 वर्षीय गर्भवती महिला साधना का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। इस घटना की सबसे मार्मिक बात यह रही कि सबसे पहले महिला को उस हालत में उसके ढाई साल के मासूम बेटे ने देखा। मासूम ने पिता से कहा, “मम्मी लटक रही हैं।” इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी और पुलिस के अनुसार मृतक साधना की शादी करीब चार वर्ष पहले ओमप्रकाश नाम के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का ढाई साल का बेटा है और साधना दोबारा गर्भवती थीं। पति ओमप्रकाश का कहना है कि रविवार शाम वह घर के दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे, जबकि उनकी मां किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान बेटा रेयांश उनके पास पहुंचा और मां के फंदे से लटके होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह कमरे में पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को बुलाया।

 सेना के जवान ने इस तरह की महिला की मदद ये खबर भी पढ़े :  सेना के जवान ने इस तरह की महिला की मदद

घटना की सूचना पर नरवल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

एसीपी का सामने आया बयान
एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं सूत्रों के अनुसार मृतका साधना के परिजनों का आरोप है कि ओमप्रकाश और साधना के मध्य काफी समय से लड़ाई झगड़े हो रहे थे जिसकी वजह से साधना ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। 

वहीं पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, और पुलिस ने किसी की भी हिरासत से इनकार किया है।

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पति ओमप्रकाश से जुड़े वर्ष 2015 के एक पुराने आपराधिक मामले की चर्चा भी शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उस मामले का इस घटना से कोई प्रत्यक्ष संबंध सामने नहीं आया है और जांच केवल मौजूदा साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

गर्भवती महिला की मौत और मासूम बेटे द्वारा सबसे पहले मां को उस हालत में देखे जाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

नीट यूजी :मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ऑल इंडिया कोटा...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी

लॉयन ब्रूअरी  :ब्रिटेन की जानी-मानी ब्रुअर लॉयन ब्रूअरी कंपनी ने 60 साल से भी ज्यादा समय के बाद भारत में...
कारोबार 
ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी

पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

पिस्ता के पौधे: पिस्ता एक ऐसा मेवा है जो अपने स्वाद और सेहत के गुणों की वजह से हमेशा से...
खेती-बाड़ी 
पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के...
उत्तराखंड 
 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

भुट्टे की मसालेदार सब्जी  : मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ...
खाना पकाना 
 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में