फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें
फैटी लिवर :फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, मोटापा और अनहेल्दी लाइफस्टाइल इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। हालांकि, समय रहते सही जीवनशैली अपनाकर और खानपान में जरूरी बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ. बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि फैटी लिवर के मरीजों के लिए केवल दवाएं ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें अपनाना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं डॉक्टर के बताए ऐसे ही जरूरी टिप्स, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़े : पूरे मुंबई में 298 जगहों पर लगे कैंप में करीब 27,866 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंगफैटी लिवर कंट्रोल करने के लिए इन आदतों में करें बदलाव
वजन करें कम: अगर आपको फैटी लिवर है, तो सबसे पहले वजन कम करने पर ध्यान दें। ज़्यादा वजन की वजह से लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है, जिससे सूजन और गंभीर नुकसान हो सकता है। बता दें, ऐसे में शरीर के वजन में 5-10% की कमी भी लिवर में जमा फैट को कम करने और सूजन घटाने में मदद कर सकती है। वजन कम करने के लिए संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज अपनाएं।
शुगरी फूड्स का सेवन न करें: कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां, केक, कुकीज और रिफाइंड कार्ब्स जैसी चीजों का सेवन कम करें। ज्यादा चीनी और फ्रक्टोज लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।
फिजिकली एक्टिव हो जाएं: रोजाना कम से कम 30–45 मिनट तेज चाल से चलना, साइक्लिंग, तैराकी या अन्य एक्सरसाइज करें। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि फैटी लिवर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है।
इन चीजों को डाइट में करें शामिल: डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, फल, नट्स, बीज, ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ (जैसे अलसी और अखरोट) और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। साथ ही तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं और पर्याप्त पानी पिएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
