इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture


एशियन लेजेंड्स लीग  : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच कभी फीका नहीं पड़ता। चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर दिग्गज खिलाड़ियों की लीग, जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं तो करोड़ों फैंस की नजरें उसी मुकाबले पर टिक जाती हैं। अब एक बार फिर यही हाई-वोल्टेज मुकाबला एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में हुआ, जहां दोनों देशों के पूर्व स्टार खिलाड़ी आमने-सामने थे। इस मैच को इंडियन रॉयल्स की टीम ने 2 विकेट से अपने नाम किया। जाम्बिया में खेली जा रही एशियन लीजेंड्स लीग के छठे मुकाबले में इंडियन रॉयल्स का सामना पाकिस्तान पैंथर्स से हो रहा है। भारतीय टीम के कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाने में कामयाब रही। पाकिस्तान की ओर से कप्तान इमरान नजीर ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। जवाब में इंडियन रॉयल्स की टीम ने 17.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।


भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रन से हराया था। दूसरी ओर पाकिस्तान पैंथर्स को अपने पहले मुकाबले में एशियन स्टार्स के हाथों 85 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम होगा, जबकि भारत लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगा।

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

एशियन लीजेंड्स लीग का यह दूसरा सीजन है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है, जबकि फाइनल मुकाबला 10 अगस्त को खेला जाएगा। पिछले सीजन में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में एशियन स्टार्स से हारने के कारण उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। इस बार टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे और भारत-पाकिस्तान मुकाबले को सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंडियन रॉयल्स: शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, फैज फजल, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, पवन नेगी, नमन ओझा, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, शाहबाज नदीम, सुदीप त्यागी, अनुरीत सिंह, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती।

पाकिस्तान पैंथर्स: शरजील खान, उमर अकमल, समी असलम, इमरान नजीर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल, अब्दुर रहमान, यासिर शाह, सोहेल तनवीर, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, राहत अली, राणा नईम अनवर, वहाब रियाज, सईद अजमल।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

नीट यूजी :मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ऑल इंडिया कोटा...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी

लॉयन ब्रूअरी  :ब्रिटेन की जानी-मानी ब्रुअर लॉयन ब्रूअरी कंपनी ने 60 साल से भी ज्यादा समय के बाद भारत में...
कारोबार 
ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी

पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

पिस्ता के पौधे: पिस्ता एक ऐसा मेवा है जो अपने स्वाद और सेहत के गुणों की वजह से हमेशा से...
खेती-बाड़ी 
पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के...
उत्तराखंड 
 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

भुट्टे की मसालेदार सब्जी  : मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ...
खाना पकाना 
 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में