सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सुरभि दास : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है, जो अपने VFX, किरदार और कहानी को लेकर लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कई बेहतरीन कलाकार महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कई ऐसे स्टार भी दिखाई देंगे, जो इस फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा होंगे। हम बात कर रहे हैं सुरभि दास की, जो 4000 करोड़ में बनी 'रामायण' से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। टेलीविजन पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड 'रामायण' में नजर आने वाली हैं।


'रामायण' से सुरभि दास करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
अपने टेलीविजन करियर के लिए नॉर्थ-ईस्ट से मुंबई आईं सुरभि दास को नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में एक अहम भूमिका मिली है। मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में सुरभि दास ने बताया कि उनका सफर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के लिए एक ऑडिशन से शुरू हुआ था। हालांकि, कन्फर्मेशन आने में लगभग दो महीने लग गए और तब तक वह अपने शो 'पांड्या ब्रदर्स' की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं। सुरभि ने कहा:

बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान? ये खबर भी पढ़े : बहुत इमोशनल','बहुत ज़िद्दी'... क्या यही हैं आज के युवाओं की असली पहचान?

'मैं मुकेश छाबड़ा के पास गई और ऑडिशन दिया। लगभग दो महीने बाद मुझे फोन आया कि मुझे चुन लिया गया है। उसके बाद लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम ट्रायल हुए। धीरे-धीरे मुझे सब समझ आने लगा। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं इन दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करूंगी। यह एक अद्भुत एहसास है और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं।' हाल के सालों में टेलीविजन पर काम करने के बावजूद उन्होंने साफ किया कि फिल्मों में उनका आना किसी निराशा की वजह से नहीं, बल्कि एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ने की सच्ची इच्छा की वजह से था। मैं इसे संघर्ष नहीं कहूंगी। यह बस एक प्रक्रिया है। हम फिल्मी परिवारों से नहीं आते हैं, जहां कोई एक फोन कॉल करके हमें काम दिला सके। आपको ऑडिशन देना होता है और लगातार ऑडिशन देते रहना पड़ता है, जब तक आपके प्रोजेक्ट रिलीज नहीं हो जाते, आपको सही रोल मिलने पर कास्टिंग डायरेक्टर से संपर्क करते रहना पड़ता है।'


सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति
मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में सुरभि ने दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली 'रामायण' में रोल मिलने के बारे में बात की और अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने कि वह श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उर्मिला का किरदार नहीं निभा रही हूं। मैं श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हूं, जो सीता की सबसे छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी हैं। मैं रामायण का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं, भले ही यह एक छोटा सा रोल हो। जब मुझे फोन आया तो मैं सोचती रही कि क्या मुझे सिर्फ शॉर्टलिस्ट किया गया है या फिल्म के लिए पक्का चुन लिया गया है। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था। इतनी बड़ी स्टार कास्ट और इतने बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म का हिस्सा बनना किसी सपने जैसा लग रहा था।'

'रामायण' के बाद सुरभि दास को मिले कई ऑफर
सुरभि दास ने कहा कि उन्हें लगातार मौके मिलते रहे। इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि 'जब मैं असम से आई थी तब मैं पहले से ही 'निमा डेंजोंगपा' कर रही थी। उसके बाद मैंने 'पांड्या स्टोर' किया। फिर मैंने टेलीविजन से दूर होने का फैसला किया। 'रामायण' में काम किया और अब मेरे पास दो और फिल्में हैं। मैं खुशकिस्मत रही हूं कि मुझे कभी भी काम के बिना लंबे समय तक खाली नहीं बैठना पड़ा।' वह 1971 की लड़ाई पर आधारित एक फिल्म में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा विकास बहल की 'दिल का दरवाजा खोलना डार्लिंग' भी शामिल है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

'सैलरी इतनी तेजी से क्यों नहीं बढ़ती.

गुरुग्राम : गुरुग्राम में घर की तलाश कर रहे एक शख्स की रेडिट पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
विचार मित्र 
'सैलरी इतनी तेजी से क्यों नहीं बढ़ती.

नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

नीट यूजी :मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ऑल इंडिया कोटा...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख आई सामने

ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी

लॉयन ब्रूअरी  :ब्रिटेन की जानी-मानी ब्रुअर लॉयन ब्रूअरी कंपनी ने 60 साल से भी ज्यादा समय के बाद भारत में...
कारोबार 
ब्रिटिश कंपनी लॉयन ब्रूअरी ने 60 साल बाद भारत में की वापसी

पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

पिस्ता के पौधे: पिस्ता एक ऐसा मेवा है जो अपने स्वाद और सेहत के गुणों की वजह से हमेशा से...
खेती-बाड़ी 
पिस्ता के पौधे लगाने और उनकी देखभाल का सही तरीका

 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून : मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अगस्त को देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के...
उत्तराखंड 
 दून समेत कई जिलों में जमकर बारिश का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में