घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयरों में रही गिरावट
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।
हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया।
ये खबर भी पढ़े : वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावटलिवाली शुरू हो जाने से इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.80 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 788.70 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,883.34 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 400 अंक टूट कर 78,497.34 अंक के स्तर तक गिर गया।
इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 625.02 अंक की बढ़त के साथ 78,719.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 189.10 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछल कर 24,572.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।
बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 60 अंक टूट कर 24,515.15 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और चौतरफा लिवाली शुरू कर दी।
लगातार हो रही खरीदारी के कारण इस सूचकांक की चाल में एक बार फिर तेजी का रुख बन गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 194.70 अंक की मजबूती के साथ 24,578.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से आईटीसी, इंटरग्लोब एवियेशन, श्रीराम फाइनेंस, जियो फाइनेंशियल और टीसीएस के शेयर 2.61 प्रतिशत से लेकर 1.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर, सन फार्मास्युटिकल्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, सिप्ला और एटरनल के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,875 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,372 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 503 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर चार शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और आठ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 166.49 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,094.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं निफ्टी ने 66.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,383.60 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
