ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ हुए बंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 276.97 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़ कर 52,485.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड ये खबर भी पढ़े : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से और महंगा हुआ कच्चा तेल, 101 डॉलर के पार पहुंचा बेंट क्रूड

इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,489.72 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 251.68 अंक यानी एक प्रतिशत उछल कर 25,373.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 285.57 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,770.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,868.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,509.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,629.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 182.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,630.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 382.59 अंक यानी 0.89 प्रतिशत उछल कर 45,502.34 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,626.43 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,919 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 675.02 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,687 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.59 प्रतिशत टूट कर 3,809.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 307.29 अंक यानी 4.66 प्रतिशत फिसल कर 6,288.16 के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 5,612.99 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,220.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में हुए...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज