घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया
लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घर से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को लगभग 50 वर्षीय एक महिला ने सब्जी मंडी पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उनका 19 वर्षीय पुत्र, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार बेहद चिंतित था।
ये खबर भी पढ़े : कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा सूचना मिलते ही चौकी सब्जी मंडी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया और तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर युवक की खोज शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद युवक को उसकी माता और बहन के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और विकासनगर थाना पुलिस तथा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की त्वरित, मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
लखनऊ पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत ऐसे मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी पुलिस इसी तरह लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सब्जी मंडी
उपनिरीक्षक आनन्द कुमार यादव
मुख्य आरक्षी अनुज
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
