नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से आपराधिक सहयोग करने वाले होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि होटल संचालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना किसी वैध पहचान पत्र के नाबालिग को होटल में कमरा उपलब्ध कराया, जिससे अपराध को अंजाम देने में सहायता मिली।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता ने सूचना दी कि उसकी 16 वर्षीय ननद 17 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। बाद में जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच उसे पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहराया गया, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इस मामले में मोहनलालगंज थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इससे पहले इस मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना  ये खबर भी पढ़े : खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना 

होटल मालिक की भूमिका कैसे सामने आई?

पुलिस की विवेचना के दौरान होटल संचालक दीपक गुप्ता की भूमिका सामने आई। पुलिस का आरोप है कि उसने नाबालिग को बिना किसी वैध पहचान पत्र के होटल में कमरा उपलब्ध कराया। जांच में यह भी सामने आया कि उसी दौरान मुख्य आरोपी भी होटल पहुंचा था।पुलिस के अनुसार, होटल के सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता और आरोपियों के होटल में आने-जाने की पुष्टि हुई। इन साक्ष्यों के आधार पर होटल मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए अदालत में पेश किया गया।

पूछताछ में क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि पीड़िता और अन्य लोग उसके होटल में ठहरे थे तथा बाद में मुख्य आरोपी भी वहां आया था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिया है कि किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध न कराएं। नियमों के उल्लंघन और किसी अपराध में सहयोग की स्थिति में संबंधित होटल संचालक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज