अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह छह कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

इनमें दो कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले छह आईपीओ में भी तीन और चार अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला ये खबर भी पढ़े :  आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

इस सप्ताह 11 कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की, जबकि शेष आठ कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तीन अगस्त को अनविल वायर एंड इंजीनियरिंग का 177.81 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में पांच अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 257 रुपये प्रति शेयर से लेकर 270 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 400 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 10 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन चार अगस्त को एजियस टेक्नोलॉजीज का 23.71 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में छह अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 100 रुपये प्रति शेयर से लेकर 105 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 11 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन पांच अगस्त को आरडी इंडस्ट्रीज का 425.87 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में सात अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 50 रुपये प्रति शेयर से लेकर 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 281 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 12 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन छह अगस्त को एलएपीएल ऑटोमोटिव लिमिटेड का 32.40 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 10 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 88 रुपये प्रति शेयर से लेकर 94 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 13 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी तरह सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सात अगस्त को ऑप्टीमिस्टिक्स इंटरटेनमेंट का 107.88 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 165 रुपये प्रति शेयर से लेकर 174 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के लॉट साइज का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है इसी दिन टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

इस इश्यू में भी 11 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज का अभी ऐलान नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 14 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन लिए खुले जुनिपर ग्रीन एनर्जी के 1,800 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 214 रुपये प्रति शेयर से लेकर 225 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 66 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 49 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

30 जुलाई को ही सब्सक्रिप्शन लिए खुले एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के 290 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 400 रुपये प्रति शेयर से लेकर 425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 34 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 12.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुले धवल पैकेजिंग के 36.36 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 92 रुपये प्रति शेयर से लेकर 97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 1.40 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

30 जुलाई को ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुले एक और वनइंडिग टेक्नोलॉजीज के 27.65 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी तीन अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 91 रुपये प्रति शेयर से लेकर 96 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद छह अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 79 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

इनके अलावा 31 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले जीवी इलेक्ट्रिकल्स के 42.25 करोड़ रुपये के आईपीओ में चार अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 123 रुपये प्रति शेयर से लेकर 130 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 2.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुले फ्यूजन क्लासरुम एडुटेक के 39.04 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी चार अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है।

आईपीओ में बोली लगाने के लिए 151 रुपये प्रति शेयर से लेकर 159 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है।

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सात अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 79 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर प्रॉपशॉप इवेंट्स एंड एग्जीबीशंस के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एडवांस टेक्नोफोर्ज के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे दिन चार अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर पूजा प्रेसिजन इंजीनियरिंग के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

पांच अगस्त को मणिपाल हेल्थ इंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। पांच अगस्त को ही बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एचआर हाइजिन प्रोडक्ट्स के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन छह अगस्त को जुनिपर ग्रीन एनर्जी और एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धवल पैकेजिंग और वनइंडिग टेक्नोलॉजीज के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। इनके अलावा सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सात अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर जीवी इलेक्ट्रिकल्स और फ्यूजन क्लासरुम एडुटेक के शेयर लिस्ट हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य...
राजस्थान 
8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा...
राष्ट्रीय  राज्य 
 सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों पर निकाय और पंचायत...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

उत्तर प्रदेश

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला