वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया कार्य का शुभारम्भ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को फिर गति प्रदान की। राज्यमंत्री ने 24 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें सबसे बड़ी योजना लगभग 23 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 60 कॉलोनियों, मोहल्लों, बस्तियों एवं अपार्टमेंटों में नई सीवर लाइन बिछाने की है, जिससे हजारों परिवारों को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत मिलेगी।

सर्किट हाउस परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वाराणसी में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

लखीमपुर खीरी जनपद के स्पर्श सिन्हा को मिला ‘बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड ये खबर भी पढ़े : लखीमपुर खीरी जनपद के स्पर्श सिन्हा को मिला ‘बेस्ट सोशल मीडिया क्रिएटर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड

शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, सीवर, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है ताकि किसी भी क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

उन्होंने बताया कि 23.86 करोड़ रुपये की इस सीवर परियोजना के अंतर्गत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के कुल 60 मोहल्लों, कॉलोनियों, अपार्टमेंटों, बस्तियों और गलियों में सीवर लाइन का निर्माण कराया जाएगा।

इसके तहत वार्ड संख्या-02 के 3, वार्ड संख्या-30 के 11, वार्ड संख्या-31 के 2, वार्ड संख्या-41 के 9, वार्ड संख्या-44 के 11, वार्ड संख्या-58 के 2 तथा वार्ड संख्या-59 के 22 मोहल्लों एवं कॉलोनियों को इस योजना में शामिल किया गया है।

लंबे समय से सीवर व्यवस्था की समस्या झेल रहे इन क्षेत्रों के लोगों को इस परियोजना के पूरा होने के बाद बड़ी राहत मिलेगी। इससे पूर्व मंत्री जायसवाल ने विभिन्न वार्डों में तीन अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया।

हुकुलगंज वार्ड में 9.56 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क एवं सीसी ड्रेन निर्माण, सारनाथ वार्ड में खजूरी क्षेत्र में 22.33 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग एवं सीसी ड्रेन निर्माण तथा शिवपुर वार्ड में कुंदन नगर कॉलोनी में 27.66 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग, सीसी रोड एवं सीसी ड्रेन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक सीवर नेटवर्क किसी भी विकसित शहर की पहचान होते हैं। वाराणसी तेजी से स्मार्ट और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित हो रहा है तथा सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अरविंद सिंह, विवेक पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष, अतुल सिंह मंडल अध्यक्ष, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा आदि की भी मौजूदगी रही।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा...
राष्ट्रीय  राज्य 
 सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच : कांग्रेस

करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है नशा, खतरों को समझें युवा और दूर रहेंः प्रधानमंत्री

मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों पर निकाय और पंचायत...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में की गई शराब बंदी : मोहन यादव

पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, एक अज्ञात व्यक्ति के चप्पल फेंकने का आरोप, समर्थकों ने की पिटाई

नई दिल्ली। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन 'पप्पू' यादव के दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, एक अज्ञात व्यक्ति के चप्पल फेंकने का आरोप, समर्थकों ने की पिटाई

उत्तर प्रदेश

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार शाम वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: 24.42 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन

अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

अंबेडकरनगर।उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस ने कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में धर्मांतरण रैकेट पर बड़ा एक्शन! चर्च से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य और रजिस्टर बरामद

सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदिरापाली भरथ राय टोला में रविवार की शाम...
उत्तर प्रदेश 
सोशल मीडिया पर बढ़ी दोस्ती का खूनी अंजाम, युवक ने युवती के भाई पर किया जानलेवा हमला