मिशन शक्ति के अन्तर्गत किया गया बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन
बस्ती - मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज रविवार को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम /मिशन शक्ति द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत *थाना कलवारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोयर में बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया,व कलवारी चौराहा, टांडा, कुसौरा व थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्या को सुना गया और निस्तारण किया गया। तथा अनावश्यक घूम रहे करीब 48 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया व 03 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
