शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

कम प्रगति वाले अधिकारियों को चेतावनी के निर्देश

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं, संभव अभियान-6.0 एवं पोषण संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संभव अभियान-6.0 के अंतर्गत जुलाई 2026 में विभिन्न सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बाल विकास परियोजना भावलखेड़ा, निगोही, सिंधौली एवं जैतीपुर में कम प्रगति पर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि संभव अभियान-6.0 के सभी निर्धारित बिंदुओं पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित कराई जाए।

साथ ही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 15 अगस्त तक प्रगति में अपेक्षित सुधार दिखाई देना चाहिए। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वीएचएसएनडी सत्रों का निर्धारित समय पर आयोजन सुनिश्चित कराने तथा सभी सुपरवाइजरों को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के ऊपर अथवा उनके आसपास से गुजरने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइनों की सूचना संकलित कर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें। बैठक में पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे सभी लाभार्थी, जिनके स्वयं के आधार कार्ड बन चुके हैं, उनका केंद्रवार विवरण संकलित कर अपार आईडी बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का मोबाइल सत्यापन एक दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराने तथा पोषण ट्रैकर पर आवश्यक विवरण का शत-प्रतिशत अंकन कराने के निर्देश दिए। एफआरएस के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा जुलाई 2026 में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किसी भी स्थिति में न किया जाए।

 झटका मशीन की चपेट में आकर नाबालिग लड़के की मौत ये खबर भी पढ़े :  झटका मशीन की चपेट में आकर नाबालिग लड़के की मौत

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराए जा रहे पोषण वाटिका के कार्यों का सभी मुख्य सेविकाओं द्वारा स्थलीय भ्रमण कर सत्यापन सुनिश्चित कराने को भी कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के आगामी सत्र को लेकर सभी छह टीमों के स्क्वॉड पूरे हो गए हैं। हाल ही...
खेल 
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त