कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

एहतियातन कई भवनों को कराया गया खाली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर दूर पालमार क्षेत्र में रहा भूकंप का केंद्र, इक्वाडोर तक महसूस हुए झटके
बोगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया सोमवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिल उठा।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। तेज झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों तथा इमारतों से बाहर निकल आए।

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7 बजे आए भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में पालमार क्षेत्र के आसपास बताया गया है। भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।

भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचने और कुछ संरचनाओं के गिरने की खबर है। एहतियात के तौर पर कई भवनों को खाली कराया गया।

आखिर मोरक्को से स्पेन में कैसे घुसे प्रवासी? ये खबर भी पढ़े : आखिर मोरक्को से स्पेन में कैसे घुसे प्रवासी?

स्थानीय रिपोर्टों में सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, नुकसान और हताहतों का वास्तविक आंकड़ा सामने आने में अभी समय लग सकता है।

तेज झटकों के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर चले गए। प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की टीमें प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। क्षतिग्रस्त इमारतों और अन्य संरचनाओं का आकलन किया जा रहा है।

भूकंप के बाद संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव अभियान पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन की प्राथमिकता क्षतिग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों की तलाश, घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना और संवेदनशील इमारतों को खाली कराना है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के आगामी सत्र को लेकर सभी छह टीमों के स्क्वॉड पूरे हो गए हैं। हाल ही...
खेल 
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

ईरान युद्ध का असर, अमेरिकी मिसाइल भंडार भरने में जुटा पेंटागन

वॉशिंगटन। ईरान के साथ लंबे चले सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग अपने हथियारों और मिसाइलों के भंडार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध का असर, अमेरिकी मिसाइल भंडार भरने में जुटा पेंटागन

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत